पुणे (महाराष्ट्र) के पुलिस अधिकारी सागर घोरपड़े द्वारा 'पसूरी' गाना गाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुणे क्राइम ब्रांच में अधिकारी सागर ने गाने की रिकॉर्डिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "जस्ट फैब सर।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया, "शानदार।"