केंद्र सरकार पहाड़ी इलाकों की निगरानी के लिए करीब 1,000 आधुनिक हेलीकॉप्टर खरीदेगी। सरकार ने इन्हें खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह हेलीकॉप्टर समुद्र तल से 5,500 मीटर की ऊंचाई तक दिन और रात दोनों समय में उड़ान भरने में सक्षम होंगे। सरकार की इन्हें 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत खरीदने की योजना है।