पहाड़ के पास लापता हुआ 11 लोगों को लेकर जा रहा इंडोनेशियाई विमान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 लोगों को लेकर जा रहा एक इंडोनेशियाई एटीआर 42-500 विमान मकासार के पास लापता हो गया है। विमान का जहां संपर्क टूटा था वहां पहाड़ के पास मलबा देखे जाने का कथित वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है। विमान समुद्र के ऊपर कम ऊंचाई पर उड़ रहा था जिससे रडार की पहुंच सीमित हो गई थी।