पहले 14 नवंबर नहीं बल्कि 20 नवंबर को मनाया जाता था बाल दिवस, आखिर कैसे बदली तस्वीर?
भारत में पहले बाल दिवस 20-नवंबर को मनाया जाता था। दरअसल, 1954 से भारत में यह दिन संयुक्त राष्ट्र के ‘यूनिवर्सल चिल्ड्रंस डे’ के अवसर पर मनाया जाता था। 1964 में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके बच्चों के प्रति विशेष लगाव को देखते हुए उनके जन्मदिन 14-नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया।