inshorts

पहले एक्सीडेंट कराया फिर केरल में इंप्रेस करने के लिए लड़की को बचाने पहुंच गया युवक

पथानामथिट्टा (केरल) में एक युवक ने शादी की मंशा से एक लड़की का मामूली एक्सीडेंट कराने और फिर उसे बचाकर उसके परिवार को इंप्रेस करने की योजना बनाई। एक्सीडेंट में लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद युवक ही उसे अस्पताल ले गया। हालांकि लड़की ने पुलिस में शिकायत कर दी जिसके बाद युवक का भंडाफोड़ हो गया।