पहले के बाद दूसरे बच्चे के जन्म के बीच कितना रखना चाहिए गैप, क्या है WHO की राय?
पहले और दूसरे बच्चे के जन्म के बीच भारत सरकार 3 वर्षों का अंतर रखने की सलाह देती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, दो बच्चों के जन्म के बीच 24 माह (2 साल) या कम-से-कम 18 माह (1.6 साल) का अंतर रखना चाहिए। इससे महिला के शरीर को दूसरी प्रेग्नेंसी से पहले रिकवरी का समय मिल जाता है।