पहली छमाही में ₹5.73 लाख करोड़ हुआ भारत का वित्तीय घाटा, साल के लक्ष्य का 37% रहा

कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स के आंकड़ों के अनुसार, भारत का वित्तीय घाटा वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में ₹5.73 लाख करोड़ पहुंच गया है जो पूरे साल के लक्ष्य का करीब 37% है। यह अप्रैल-सितंबर 2024 के ₹4.75 लाख करोड़ से 29.4% अधिक है। बकौल वित्त मंत्रालय, इस दौरान प्राप्तियां ₹17,30,216 करोड़ रहीं जबकि खर्च ₹23,03,339 करोड़ रहा।

Load More