दिल्ली के होटल में लगी आग में जान गंवाने वाले 21 लोगों में 25-वर्षीय महिला श्रुतिका बरनवाल भी शामिल थीं। श्रुतिका नौकरी की जॉइनिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिल्ली आई थीं। आग लगने के समय वह अपने कॉलेज के बैचमेट व दोस्त अमन से फोन पर बात कर रही थीं। अमन ने ने कहा, "मैं उसकी चीखें...नहीं भूल सकता।"