inshorts

पहली ट्रेन लेट होने से छूटी कनेक्टिंग ट्रेन तो क्या मिलेगा रिफंड? जानें क्या कहता है रेलवे का नियम

अगर पहली ट्रेन की देरी के कारण कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है तो यात्रियों को बची हुई यात्रा का किराया वापस मिल सकता है। इसके लिए दोनों ट्रेनों के बीच कनेक्टिंग जर्नी होना ज़रूरी है। इसके लिए यात्रियों को पहली ट्रेन के वास्तविक आगमन के 3 घंटे के भीतर संबंधित स्टेशन पर टिकट जमा कर TDR फाइल करना होगा।