आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में सालाना आधार पर 32% गिरकर ₹463 करोड़ रह गया है। हालांकि, यह बीती तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) से 52.1% अधिक है। बैंक ने कहा कि माइक्रोफाइनेंस बिज़नेस और ब्याज़ दरों में बदलाव का असर उसके मुनाफे पर पड़ा। इस दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए भी 1.87% से बढ़कर 1.97% हो गया।