पहले दिन पूरी तरह से फ्लॉप रहा फिज़िक्सवाला का IPO, मात्र 8% मिला सब्सक्रिप्शन

एडटेक कंपनी फिज़िक्सवाला का ₹3,480 करोड़ का आईपीओ मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया लेकिन पहले दिन निवेशकों की प्रतिक्रिया निराशाजनक रही। इस आईपीओ को मात्र 0.08 गुना यानी 8 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन ही मिल पाया। इस आईपीओ को सिर्फ 1.31 करोड़ शेयरों के लिए ही बोलियां प्राप्त हुईं जबकि प्रस्तावित शेयरों की संख्या 18.62 करोड़ है।

Load More