पहली नज़र में गड़बड़ी दिख रही है: बदलापुर एनकाउंटर पर पुलिस से तीखे सवाल पूछते हुए HC
बदलापुर यौन उत्पीड़न केस के आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मार गिराने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है, "पहली नज़र में गड़बड़ी दिख रही है।" कोर्ट ने पुलिस से तीखे सवाल पूछते हुए कहा, "एक आम आदमी पिस्तौल नहीं चला सकता...इसमें ताकत लगती है...पुलिस ने पहले आरोपी पर काबू पाने की कोशिश क्यों नहीं की?"