inshorts

पहली बार AI से जुड़ी कंपनी का आ रहा आईपीओ, सेबी से मिली मंज़ूरी

भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ को सेबी ने मंज़ूरी दे दी है। इस आईपीओ के ज़रिए कंपनी ₹4,900 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ₹1,279.3 करोड़ के फ्रेश शेयर बाज़ार में लाएगी जबकि ₹3,620.7 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल के हैं।