पहली बार एयरो इंडिया में रूसी Su-57 व US F-35 ने हवाई पट्टी और हवाई क्षेत्र किया शेयर
एयरो इंडिया 2025 में इतिहास रचते हुए पहली बार अमेरिकी F-35 लाइटनिंग II फाइटर जेट और रूसी Su-57 फेलॉन ने एक ही हवाई पट्टी और हवाई क्षेत्र शेयर किया जिसकी तस्वीर सामने आई है। बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स बेस पर अमेरिकी निर्मित दो F-35 लाइटनिंग II फाइटर जेट्स उतरे जहां पहले से ही रूस का अत्याधुनिक Su-57 फेलॉन मौजूद था।