पहली बार एवरेस्ट फतह करने वाले अभियान के आखिरी सदस्य कांछा शेरपा का हुआ निधन

पहली बार एवरेस्ट फतह करने वाले 1953 के ऐतिहासिक अभियान के अंतिम जीवित सदस्य कांछा शेरपा का गुरुवार को 92 वर्ष की उम्र में काठमांडू (नेपाल) में निधन हो गया है। नेपाल माउंटेनियरिंग असोसिएशन (एनएमए) के अध्यक्ष फुर गेल्जे शेरपा ने उनके निधन की पुष्टि की। कांछा ने एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे के साथ यह अभियान पूरा किया था।