पहली बार किसी टी20I मैच में भारत के 7 अलग-अलग गेंदबाज़ों ने लिया कम से कम 1 विकेट
भारत-बांग्लादेश के दूसरे टी20I में भारत के 7 खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी की और पहली बार ऐसा हुआ कि एक ही टी20I मैच में भारत की तरफ से 7 गेंदबाज़ों को कम-से-कम 1 विकेट मिला। मैच में नीतीश रेड्डी व वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 जबकि अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा, मयंक यादव और रियान पराग ने 1-1 विकेट लिया।