पहली बार कश्मीर पहुंचने के बाद बर्फीली वादियों से गुज़री वंदे भारत ट्रेन, सामने आया वीडियो
जम्मू-कश्मीर में कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन शुरू होने के बाद यह ट्रेन शनिवार को पहली बार कश्मीर घाटी पहुंची। एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन बर्फीली वादियों से होते हुए काज़ीगुंड रेलवे स्टेशन से गुज़रती दिख रही है। श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को देखने के लिए कई लोग जुटे।