सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाओस के एक ग्रामीण इलाके में कथित तौर पर पहली बार एक गोरी महिला टूरिस्ट को देखकर स्कूली बच्चे डर से रोते-चिल्लाते हुए छिपते नज़र आए। गाइड बताता है कि इलाके में ज़्यादा टूरिस्ट नहीं आते। वहीं, महिला कहती है, "बच्चे डरे हुए हैं...और रो रहे हैं।"