पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में सेना का पशु दस्ता भाग लेने जा रहा है जिसमें दो बैक्ट्रियन ऊंट शामिल हैं। लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानी इलाकों में तैनात किए गए बैक्ट्रियन ऊंट अन्य ऊंटों से अलग होते हैं और वे 'मूक योद्धा' कहलाते हैं। पशु दस्ते में चार ज़ांस्कर पोनी, चार शिकारी पक्षी और 16 कुत्ते भी शामिल होंगे।