पहली बार पीरियड्स आने पर पेड़ों से ब्याही जाती हैं इस गांव की लड़कियां, जाने क्या है वजह
बोगांइगांव (असम) के सोलमारी गांव में लड़कियों को पहली बार पीरियड्स आने पर केले के पेड़ से सांकेतिक शादी कराई जाती है जिसे स्थानीय भाषा में ‘तोलिनी ब्याह’ कहा जाता है। मान्यता है कि इस रस्म से लड़की के भविष्य के पति की आयु बढ़ती है। कई लोग इसे नारी शरीर के बदलाव को सम्मान देने की परंपरा मानते हैं।