पहली बार बोनस दे रही है यह कंपनी, कीमत ₹150 से कम; जानें रिकॉर्ड डेट

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज़ लिमिटेड ने पहली बार बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी 1 शेयर पर योग्य निवेशकों को एक शेयर बोनस के तौर पर देगी और इसके लिए 14 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कंपनी के शेयर 0.39% चढ़कर ₹130.65 के स्तर पर बंद हुए थे।