ब्रिटेन के डॉक्टरों ने ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 40 वर्षीय महिला रूविंबो कविया की पहली बार कीहोल सर्जरी के ज़रिए आंख के सॉकेट से ब्रेन का ट्यूमर निकाला है। लीड्स टीचिंग हॉस्पिटल्स एनएचएस ट्रस्ट के डॉक्टरों ने सिर्फ तीन घंटे में पूरी सर्जरी को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन को मेडिकल साइंस की दुनिया में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।