पहली बार लंका प्रीमियर लीग खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, जल्द होगा नामों का एलान

श्रीलंका की टी20 लीग लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2025 के छठे सीज़न का आगाज़ 1 दिसंबर से होना है। टूर्नामेंट को लेकर एलपीएल के आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पहली बार भारतीय क्रिकेटरों के इस प्रतियोगिता में शामिल होने की उम्मीद है और उनके नामों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।