पहली बारिश की सौंधी खुशबू का राज जानिए, क्यों आनंद महिंद्रा ने इसे कहा दिल का चोर?
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने बताया है, "बारिश के बाद मिट्टी से उठने वाली इस खास खुशबू को 'पेट्रिकोर' कहा जाता है।" उन्होंने कहा, "इसका अर्थ लगभग 'पत्थरों का खून'/'चट्टानों से निकलने वाला सुगंधित द्रव' है। हमारे लिए शायद इसका (मॉनसून की पहली बारिश) नाम 'दिल का चोर' अधिक उपयुक्त होता क्योंकि बारिश की पहली फुहारें सचमुच दिल चुरा लेती हैं।"