बांग्लादेश के सुनामगंज में जॉय महापात्रो नामक एक हिंदू युवक की हत्या कर दी गई है। अमीरुल इस्लाम नामक एक स्थानीय मुस्लिम ने जॉय को कथित तौर पर पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसे ज़हर खिला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉय के परिवार ने बताया कि आरोपी ने उसे एक स्थानीय दुकान पर बुलाया और फिर हमला कर दिया।