पहली मुलाकात के बाद मस्क मेसेज करने लगे: उनके 13वें बच्चे को जन्म देने का दावा करने वाली महिला

अरबपति एलन मस्क के 13वें बच्चे को जन्म देने का दावा करने वाली इन्फ्लुएंसर ऐश्ली सेंट क्लेयर ने खुलासा किया है कि मई 2023 में उनकी मस्क से पहली मुलाकात हुई थी जिसके बाद मस्क मेसेज करने लगे थे। ऐश्ली ने कहा, "मस्क फनी इंसान हैं...उन्होंने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कहा था कि बच्चे को सीक्रेट रखा जाए।"