पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक छोटे से जेस्चर ने पहली मुलाकात में ही उनका दिल जीत लिया था। उन्होंने कहा, "मैं एचएन रिलायंस अस्पताल के...उद्घाटन समारोह में उनसे मिला था।" गावस्कर ने कहा, "मैं दूसरी पंक्ति में खड़ा था...लेकिन पीएम ने मुझे देख लिया...और अपना हाथ आगे बढ़ाकर मुझसे मेरा हाल-चाल पूछा।"