पहली संतान ही नहीं दूसरी बेटी होने पर भी सरकार देती है इतने हज़ार रुपए, जानिए तरीका
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को पहली संतान के लिए ₹5,000 व दूसरी लड़की होने पर ₹6,000 देती है। इसके नामांकन के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक https://pmmvy.wcd.gov.in/ पर जाना होगा। पात्र महिलाएं https://web.umang.gov.in/ पर उमंग प्लैटफॉर्म के ज़रिए भी सीधे नामांकन कर सकती हैं।