बाइक एक्सेसरीज़ व हेलमेट्स बनाने वाली कंपनी स्टड्स एक्सेसरीज़ का आईपीओ शुक्रवार को 3% गिरकर लिस्ट हुआ। कंपनी ₹585 के प्राइस पर आईपीओ लाई थी और यह बीएसई व एनएसई पर क्रमशः ₹570 व ₹565 पर लिस्ट हुआ। हालांकि, बोली के आखिरी दिन तक इस आईपीओ का जीएमपी ₹70/शेयर पर था लेकिन लिस्टिंग पर निवेशकों को 3% का नुकसान हुआ।