केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षाबलों द्वारा सोमवार को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में ढेर किए गए 3 आतंकी पहलगाम हमले के लिए ज़िम्मेदार थे। आतंकियों की पहचान सुलेमान, अफगान और जिबरान के तौर पर हुई है। ये आतंकी 'ऑपरेशन महादेव' के तहत ढेर किए गए।