रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत मारे गए तीन आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा भी शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, मूसा पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप का कमांडो था और वह बाद में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ गया था। मारे गए आतंकियों की कथित तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है।