पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय मूल के लोगों ने बर्लिन में किया प्रदर्शन
पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) आतंकी हमले के विरोध में बर्लिन (जर्मनी) में भारतीय मूल के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लोगों ने ब्रैंडेनबर्ग गेट, बर्लिन डोम और हम्बोल्ट फोरम से होकर मार्च किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हमले में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। गौरतलब है, इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी।