पहलगाम आतंकी हमले में पिता को खोने वाली महाराष्ट्र की युवती बनी प्रशासनिक अधिकारी

पहलगाम आतंकी हमले में अपने पिता संतोष जगदाले को खोने वाली आसावरी जगदाले को महाराष्ट्र सरकार ने पुणे महानगरपालिका में 'प्रशासनिक अधिकारी' (क्लास-टू अधिकारी) के पद पर नियुक्ति दी है। आसावरी ने कहा, "मिक्स्ड भावनाएं हैं...11-महीने का संघर्ष खत्म हुआ...नियुक्ति-पत्र हाथ आने पर...विचार आया कि अगर आज पापा होते तो...वह दुनिया के सबसे खुश इंसान होते...स्वर्ग से उनका आशीर्वाद है।"