गृह मंत्री अमित शाह के मुताबिक, पहलगाम हमले के आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार 2 स्थानीय लोगों ने बताया है कि आतंकवादी 21 अप्रैल को बैसरन से 2 किलोमीटर दूर उनकी झोपड़ी में पहुंचे थे। बकौल शाह, पनाहगारों ने बताया कि आतंकवादियों के पास एके-47 व एम9 कार्बाइन थीं और वे जाने से पहले खाना/नमक/मिर्च/मसाले ले गए।