पहलगाम के आतंकियों के इस्तेमाल किए गए सैटेलाइट फोन से आतंकी ठिकाने पर पहुंची सेना: रिपोर्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 'ऑपरेशन महादेव' के तहत ढेर हुए 3 आतंकियों के ठिकानों तक भारतीय सेना 'हुआवेई' सैटेलाइट फोन के ज़रिए पहुंची थी। दरअसल, आतंकियों ने पहलगाम हमले के दौरान इसी सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल किया था जिसे बाद में बंद कर दिया था लेकिन 2-दिन पहले इसके फिर से सक्रिय होने पर सेना ने यह अभियान चलाया।