पहलगाम हमले के बाद हुए 10 लाख+ साइबर अटैक, भारतीय सिस्टम पर किन देशों से किए जा रहे हमले?
महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सिस्टम पर 10 लाख+ साइबर हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वेबसाइटों और पोर्टलों को निशाना बनाकर ये हमले पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिडल ईस्ट (पश्चिम एशिया), इंडोनेशिया और मोरक्को से किए गए। कई हैकिंग समूहों ने इस्लामवादी समूह होने का दावा किया है।