पहलवान सागर राणा हत्याकांड मामले में 9 माह तक फरार रहा आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पिछले साल छत्रसाल स्टेडियम में 23-वर्षीय पहलवान सागर राणा की हत्या के मामले में वांछित आरोपी परवीन डबास को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, डबास पर ₹50,000 का इनाम था और वह 9 महीने से फरार था। गौरतलब है कि इस हत्याकांड मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार भी आरोपी हैं।