पहली पत्नी की हत्या करने के महीने भर बाद पंजाब के शख्स ने की अपनी मंगेतर की हत्या

पंजाब में एक 40-वर्षीय शख्स को अपनी पहली पत्नी की हत्या करने के करीब 1 महीने बाद अपनी मंगेतर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ने हत्या के लिए नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल किया और शव बेड के नीचे दफना दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई शादियों के कारण तनाव में था।