inshorts

पहली बार 60,000 के पार हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी अपने रिकॉर्ड हाई 17,900 से ऊपर पहुंचा

सेंसेक्स शुक्रवार को पहली बार 60,000 के पार पहुंच गया। कोविड-19 टीकाकरण, व्यावसायिक गतिविधि पर प्रतिबंधों में ढील और अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने के भारत के उपायों के कारण 30-शेयरों वाले सेंसेक्स में तेज़ी जारी है। सेंसेक्स 24 मार्च, 2020 को 25,638 अंक से 18 महीनों में 134% चढ़ा है। निफ्टी भी अपने रिकॉर्ड हाई 17,900 से ऊपर पहुंच गया।