आईटी व बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेज़ी के बीच गुरुवार को इतिहास में पहली बार बीएसई का सेंसेक्स 61,000 के पार पहुंच गया। गुरुवार को एनएसई का निफ्टी भी 18,279 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में सर्वाधिक तेज़ी एलऐंडटी, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टाटा स्टील और एसबीआई के शेयरों में रही।