बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान पहली बार 76,000 अंक के पार पहुंच गया। इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में आई तेज़ी के कारण सेंसेक्स ने 76,000 अंक को पार किया। इसके अलावा कारोबार के दौरान एनएसई का निफ्टी भी 23,100 अंक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।