अमेरिका में एक ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर ने पहली बार बिना पायलट के उड़ान भरी जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। अमेरिकी रक्षा विभाग की अनुसंधान शाखा के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर पहले 5 फरवरी को और फिर सोमवार को बिना किसी सवारी के 30 मिनट तक उड़ा। हेलीकॉप्टर में सिकोरस्की मैट्रिक्स नामक ऑटोनॉमस तकनीक लगाई गई थी।