गृह मंत्री अमित शाह ने बताया है, "पहली बार बूढ़ा पहाड़, चक्रबंधा व भीमबांध के दुर्गम क्षेत्रों से माओवादियों को सफलतापूर्वक निकालकर सुरक्षाबलों के स्थाई कैंप स्थापित किए गए हैं।" उन्होंने बताया, "शीर्ष माओवादियों के गढ़ में महीनों तक चले इन अभियानों में सुरक्षाबलों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई...जिनमें 14 माओवादियों को मार गिराया गया...590 गिरफ्तार हुए या आत्मसमर्पण किया।"