पहली बार वायुसेना में शामिल हुए डिसेबल कैडेट योगेश यादव, ट्रेनिंग में हुए थे लकवाग्रस्त
भारतीय वायुसेना ने डिसेबल कैडेट योगेश यादव को स्पेशल केस मानते हुए अपना ऑफिसर बनाया है। देश में पहली बार किसी डिसेबल कैडेट को वायुसेना में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि फ्लाइंग ऑफिसर योगेश यादव वायुसेना में शामिल होने से पहले मिलिट्री ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने से पीठ के नीचे से लकवाग्रस्त हो गए थे।