ताइवान में पहली बार एक विवाहित समलैंगिक कपल ने कानूनी रूप से बच्चे को गोद लिया है। वांग चेन-वेई और चेन चुन-जू 16-वर्ष से अधिक समय से साथ हैं और उन्होंने अडॉप्शन के लिए शादी में देरी की थी। पहले वांग ने एक बच्ची को गोद लिया था और फिर चेन को कानूनी पेरेंट बनाने के लिए कपल अदालत पहुंचा।