पहली शादी कानूनी तौर पर नहीं टूटने पर दूसरी पत्नी पेंशन की हकदार नहीं: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा कि पहली शादी को कानूनी तौर पर खत्म किए बिना दूसरी शादी करने पर दूसरी पत्नी अपने मृतक पति की पेंशन की हकदार नहीं हो सकती। दो जजों की बेंच ने राज्य सरकार के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ता को पेंशन न देने के फैसले को सही बताया।