अमेरिकी स्पेस फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीस ने यूक्रेन के मारियोपोल शहर की रूसी हमले से पहले और बाद की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में आवासीय इमारतों, हाई-राइज़ अपार्टमेंट्स और शॉपिंग सेंटर्स समेत कई सिविलियन ढांचों को हुआ नुकसान दिख रहा है। शहर के उप-मेयर सर्गेई ओर्लोव ने बताया कि बच्चों के अस्पताल समेत कई सिविलियन ढांचों को निशाना बनाया गया।