पहले बैच में 341 महिला अग्निवीरों को किया गया शामिल, पुरुषों के जैसी होगी ट्रेनिंग: नौसेना

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने शनिवार को कहा कि नौसेना के पहले बैच में 3,000 अग्निवीरों को शामिल किया गया है जिनमें 341 महिलाएं भी हैं। उन्होंने कहा कि महिला अग्निवीरों की ट्रेनिंग पुरुषों जैसी ही होगी। नौसेना प्रमुख ने कहा, "अगले साल से हम सभी शाखाओं में महिला अधिकारियों को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं।"