inshorts

पहले हमें लगता था जो कुछ भी विदेशी है, वही बेहतर है; आज स्थिति बदल रही है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "एक समय था जब हमें लगता था कि जो कुछ भी विदेशी है, वही बेहतर है...लेकिन आज स्थिति तेज़ी से बदल रही है।" उन्होंने कहा, "कंपनी भारतीय हो, ये ज़रूरी नहीं...लेकिन आज हर देशवासी भारत में बने प्रोडक्ट्स को अपनाना चाहता है।"