पहाड़ से गिर रही बस हिमाचल में पेड़ से अटकी, बाल-बाल बचे गुजरात के 56 यात्री

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) में शुक्रवार को एक बस सड़क से निकलकर पहाड़ से गिरने लगी लेकिन उसके एक पेड़ से अटकने के चलते गुजरात के 56 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस के अनुसार, मुश्किल मोड़ से गुज़रते वक्त ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं रहा था। वहीं, 2 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।